फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। समाजवादी पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के अनुसार चंपावत, टनकपुर नगर पालिका और लोहाघाट नगर पंचायत के लिए चेयरमैन और वार्ड सभासद पदों पर प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बताया कि पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को जिला स्तरीय पैनल के समक्ष आवेदन करना होगा। विभिन्न पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी होने की सूरत में प्रत्याशी का निर्णय पैनल के अलावा हाइकमान करेगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रहे नगर निकाय के वार्डों के परिसीमन और मतदाता सूची तैयार करने के लिए चलाए जा रहे पुनरीक्षण अभियान में पार्टी कार्यकर्ता बूथ लेबल अफसर को सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने नगर निकाय में चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं से एक निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें