फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलाकोट रामलीला में मेघनाद ने लक्ष्मण को मूर्छित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के मूलाकोट की रामलीला में मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भयंकर युद्ध का मंचन किया गया। मेघनाद द्वारा शक्ति बाण से लक्ष्मण को मूर्छित किया गया।
विज्ञापन


लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम सेना का शोकाकुल होना, हनुमान का लंका में सुषैण वैद्य को उपचार के लिए लाना, वैद्य द्वारा संजीवनी बूटी से लक्ष्मण की मूर्छा टूटने की जानकारी देना, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाना, संजीवनी बूटी के उपयोग से लक्ष्मण की मूर्छा टूटना, राम द्वारा कुंभकर्ण का वध करना, लक्ष्मण द्वारा मेघनाद का वध करने तक की लीला का मंचन हुआ।

मेघनाद का अभिनय प्रकाश सिंह, कुंभकर्ण का प्रताप सिंह और रावण का अभिनय नारायण सिंह ने किया। आयोजन में वजीर सिंह, केशर सिंह, गोपाल सिंह आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें