फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव को लेकर नहीं हुई तस्वीर साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। छात्र संघ चुनाव की तिथि को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। दोनों ही पक्षों के अड़ियल रवैये के सामने कालेज प्रशासन बेबस नजर आ रहा है।

चुनाव प्रभारी डा.बीपी ओली ने बताया कि बुधवार को हुई बैठक में चुनाव की तिथि तय नहीं हो सकी थी। जिस वजह से कालेज प्रशासन ने डीएम डॉ.अहमद इकबाल से मुलाकात की थी। बुधवार को हुई बैठक में एबीवीपी दस अक्तूबर के बाद और दूसरा पक्ष दस अक्तूबर से पहले चुनाव कराने को लेकर अड़ा हुआ था। जिस वजह से बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका था। प्राचार्य डॉ.शीतल भंडारी का कहना है कि छात्र संघ चुनाव दस अक्तूबर से पूर्व करवाने के निर्देश हैं। उनका कहना है कि इस बावत डीएम से मुलाकात की जा चुकी है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की मध्यस्थता में चुनाव की तिथि तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लगाया मारपीट का आरोप
चंपावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरीश जोशी ने कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली में सौंपी तहरीर में कहा गया है कि बुधवार की रात मनोज मेहरा ने एबीवीपी के कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार पवन बोहरा और विजय कुमार के साथ मारपीट और गाली गलौच की। कोतवाल सलाउद्दीन खान का कहना है कि दोनों ही पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें