फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन पुरूष वर्ग में जितेंद्र दौड़ सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग ने क्रास कंट्री का आयोजन किया। उद्घाटन पुलिस उप निरीक्षक दीवान सिंह जलाल ने किया, जबकि समापन एसडीएम अनिल चन्याल ने विजेताओं को पुरस्कार बांटकर किया। स्टेडियम मैदान से शुरू हुई पुरुष ओपन वर्ग की 10 किमी दौड़ में जितेंद्र प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रिजवान, मुकेश सिंह, प्रशांत, रविंद्र और निखिल क्रमश: बाद के छह स्थानों पर रहे।
विज्ञापन

महिला ओपन वर्ग की 4 किमी दौड़ में प्रियंका ने प्रथम स्थान जीता। इसके अलावा नीतू, शिवानी, निकिता, पूर्णिमा, उद्देश्य क्रमश: बाद के छह स्थानों पर रहे। जूनियर बालक वर्ग की 4 किमी दौड़ में ऋषभ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि सोनू पाटनी, शिवम, अनुज, जिसान, अमान खान क्रमश: बाद के छह स्थानों पर रहे। दौड़ के रूट में पुलिस फोर्स और चिकित्सा विभाग की टीम तैनात रही। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता की देखरेख में हुई प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, प्रकाश सिंह, गौरव खोलिया, रेखा पांडेय, मोहसिन, दिलदार अली आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें