फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान में आई लोहावती नदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। लगातार हो रही भारी बारिश से लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लाक में लोगों को काफी नुकसान हुआ है। वर्षा के कारण लोहावती नदी ऊफान पर है। आपदा नियंत्रण कक्ष में प्रभावितों द्वारा अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई हैं।

पुलहिंडोला में पूरन राम पुत्र संतोष राम के मकान को खतरा पैदा हो गया है। मटियानी के योगेश के घर के ऊपर नाले से मलबा आने से मकान को खतरा पैदा हो गया है। दिगालीचौड़ के कृष्ण सिंह के आंगन की दीवाल ध्वस्त होने से मकान को खतरा पैदा हो गया, सेलपेडू के दीपक पंत के मकान का आंगन ध्वस्त होने के साथ उनके खेत बह गए। विकासखंड बाराकोट में रैघाड़ी के धर्म सिंह, चौमेल वल्सों के लक्ष्मण सिंह, सील के भूपाल सिंह, हीरा सिंह के आंगन की दीवाल ध्वस्त होने से मकान को खतरा पैदा हो गया है। तड़ाग गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने से भूपाल सिंह की गाय की मौत हो गई। बरियूडी के मोहन सिंह गंगाली ने बताया कि बरियूडी जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। आगर के मदन मोहन खोलिया ने गांव के रास्ते पर पेड़ गिरने की सूचना दी है।
विज्ञापन


पाटी में जीआईसी पनियां की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। पार्टी के मोहन सिंह, खरही के शिवराज सिंह, निलौटी के घनश्याम भट्ट, बिंगराकोट के बलराम, मछियाड़ के जोत सिंह, मंगललेख के राजेंद्र सिंह, चलथिया के प्रकाश सिंह के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई है। सांगों के भैरव गिरि ने गांव का पेयजल नौला ध्वस्त होने की सूचना दी। बरसात से गड्यूड़ा के महेश गिरि, खरही के भुवन राम के खेत बह गए हैं, महेश गिरि के मकान को खतरा हो गया है। ग्राम प्रधान ललित बोहरा ने खूना से बलांई जाने वाले मार्ग का मलबा गांव की पेयजल लाईन में आने से पेयजल योजना ध्वस्त होने की सूचना दी है।
विज्ञापन


कई मार्ग बंद होने से वाहन घंटों तक फंसे रहे
लोहाघाट (चंपावत)। लगातार हो रही बारिश से तिमलागूंठ-पीपलढींग, कजीना-पुनौली, गल्लागांव-देवलीमांफी, तड़ीगांव-इंद्रपुरी, बाराकोट लिंक-खोलासुनार, कामाज्यूला-रैघाड़ी-भनार, पनियां-रीठाखाल, ढटीगांव-सिमलडुंगर, चौमेल-वल्सों, बाराकोट-सिमलखेत, तिमलागूंठ-सिल्योड़ीगूंठ, बाराकोट-सिमलखेत-पाडासोंसेरा, वालिक-गागर, कुल्यालगांव-साल, लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो रहा है। यातायात अवरुद्ध होने के कारण इन मार्गों पर कई वाहन घंटों फंसे रहे। लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीवी विभागों द्वारा बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें