फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम स्टे योजना में आ रही कठिनाइयों को दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अपर सचिव पर्यटन सोनिका ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में चल रही होम-स्टे योजना की समीक्षा की। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों से संपर्क करें और कठिनाइयों का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटन विकास अधिकारी को योजना को व्यापक व सरल स्वरूप देकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने को कहा जिससे योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोग आगे आ सकें। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधकों, आवेदकों, उद्यमियों से वार्ता की और योजना में आ रही कठिनाइयों का संज्ञान लिया। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने को कहा। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, उद्यमी लक्ष्मण सिंह महर, खीमानंद जोशी, आनंद राम सहित लीड बैंक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें