फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नशे की ओर युवा पीढ़ी के बढ़ते कदमों पर अंकुश लगाने को पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। शुक्रवार को सीओ वीसी पंत ने बनबसा में श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


युवा पीढ़ी में दिन पर दिन बढ़ती नशे की आदतों पर अंकुश लगाने को पुलिस ने अभियान छेड़ उन्हें सतर्क और जागरूक करने का काम शुरू किया है। शुक्रवार को सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नशे से बचने को कहा। उन्होंने नशे के आदी हो चुके लोगों के घर परिवार, समाज, मानव शरीर और आर्थिक हालातों को होने वाले नुकसानों के बारे में बताया।

छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी नशे का सेवन नही करने को प्रेरित किया। किसी के भी द्वारा छेड़छाड़ करने पर अपने परिजनों के माध्यम से पुलिस को बताने को कहा। इस मौके पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनराल ने छात्रों को अपने घर, परिवार और आसपास नशे से होने वाले नुकसानों को बता जागरूक करने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य आईडी तिवारी के अलावा स्कूल स्टाफ आदि मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें