चंपावत। हिंग्ला देवी मंदिर और कालसन मंदिर में सात जुलाई को पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। राम सेवा समिति के भगवत शरण राय ने बताया कि इस दौरान मंदिर में नई फसल का भोग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।