फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित हुए शुभम पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्री मां बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के छात्र शुभम पांडेय को राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हें 12 जुलाई को देहरादून के राजभवन में सम्मानित किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य बीसी जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के छतोला गांव के गिरीश चंद्र पांडेय के बेटे शुभम ने 87.20 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद देहरादून की ओर से आयोजित पूर्व मध्यमा (समकक्ष हाईस्कूल) परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। शुभम पांडेय दस जुलाई को देहरादून रवाना होंगे। 12 जुलाई को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय उन्हें पुरस्कृत करेंगे। पुरस्कार स्वरूप धनराशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पुरस्कृत हो चुके हैं छह छात्र
लोहाघाट। देवीधुरा संस्कृत महाविद्यालय के छह छात्र पूर्व में भी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। 2017 में पूर्व मध्यमा में ब्रजेश जोशी और भूपेश तिवारी तथा उत्तर मध्यमा में केवल जोशी तथा किशन चंद्र सुयाल को राज्यपाल पुरस्कार मिल चुका है। इसी तरह 2018 में पूर्व मध्यमा में विनय पांडेय और उत्तर मध्यमा में लकी जोशी व अमित जोशी को राज्यपाल पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें