फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमिता प्रशिक्षण में अव्वल रहीं जीवंती देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का स्वांला में छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। समापन करते हुए तुलसी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नंदा देवी ने कहा कि डेरी और पशुपालन के इस प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वरोजगार को प्रेरित होंगी। यह स्वरोजगार उनकी आमदनी को बढ़ाने में सहायक होगा। प्रशिक्षण में जीवंती देवी प्रथम, देवकी देवी द्वितीय और हीरा देवी तीसरे स्थान पर रही। सभी 33 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन


आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने उद्यमिता के गुर के अलावा विपणन के तरीके बताए। पशु प्रसार अधिकारी गिरीश चंद्र पांडेय ने डेरी फार्मिंग, नस्ल, रोगों की रोकथाम, शुद्ध दुग्ध उत्पादन की जानकारी दी। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र ने खेलों और वीडियो क्लिपिंग से प्रशिक्षण दिया। समापन मौके पर आरसेटी के महेंद्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें