फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालेधर पेयजल योजना से निकले दो मरे सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ग्रामीण क्षेत्र पसोड़ा-सालेधार पेयजल लाइन से दो मरे सांप निकलने से ग्रामीणों में डर है। इसके चलते गांव के लोग इस पानी को पीने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने तुरंत पेयजल टैंक की सफाई कर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की ग्राम पंचायत से मांग की है। बता दें कि ग्राम पंचायत को हस्तांतरित होने से इस योजना के रखरखाव की जिम्मेदारी पंचायत की है।
विज्ञापन


ग्रामीण रमेश चंद्र जोशी का कहना है कि वर्षों पुरानी यह पेयजल योजना गांव के 20 परिवारों की प्यास बुझाती है। वहीं दो दिन पूर्व पेयजल टैंक में दो मरे सांप और छोटे कीड़े दिखने से गांव के लोग सकते में आ गए। इस योजना से पानी पीना बंद कर ग्रामीण फिलहाल पास के नौले और गधेरे से प्यास बुझा रहे हैं।

ग्रामीण जगदीश चंद्र जोशी, हीरोमनी जोशी, भवानी दत्त, नवीन चंद्र, डिकर देव, तारा दत्त, नीलाधर जोशी, गिरीश चंद्र, मोहन चंद्र, नाथू राम आदि ने कहा कि पेयजल लाइन और टैंक की सफाई करने पर पाइप से दो मरे सांप निकले।
विज्ञापन


नागरिकों ने पेयजल लाइन की देखरेख के लिए गांव के स्तर पर कर्मचारी की तैनाती और टैंक की सफाई के साथ क्लोरीनेशन करने की मांग की है। इधर ग्राम प्रधान रूपा देवी का कहना है कि पेयजल टैंक की विशेष सफाई और क्लोरीनेशन करने के साथ जल संस्थान से सहयोग की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें