फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी तहसील दिवस में 19 समस्याएं उठीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में हुए मुख्य तहसील दिवस में पेयजल, स्वास्थ्य, आधार कार्ड बनाने सहित कुल 19 समस्याएं उठाई गईं। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने सभी समस्याओं का 15 दिन के भीतर समाधान कर इसकी रिपोर्ट पाटी तहसील और उन्हें उपलब्ध कराने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापार संघ ने पाटी पेयजल लाइन से पेयजल वितरण तर्कपूर्ण तरीके से करने, बिसारी के गिरीश चंद्र ने झुड़ेली व किश्तवाड़ी, रमेश जोशी ने रमक, गिरीश चंद्र ने देवीधुरा आदि ग्रामों में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत और नई पेयजल लाइन स्वीकृत करने, दीपक भट्ट ने भुम्वाड़ी एएनएम केंद्र में नर्स एवं फार्मेसिस्ट की नियुक्ति करने, व्यापार संघ के सुरेश भट्ट ने पाटी में पशु प्रसार केंद्र खोलने, जैविक-अजैविक कूड़ेदानों की व्यवस्था करने, रमक के दुर्गादत्त ने रमक में मनरेगा कार्यों की जांच करने, दिलीप राम ने पीपलढींग क्षेत्र के आधार कार्डों में संशोधन के लिए कैंप लगाने, रौलमेल के ग्रामवासियों ने छिलकाछीना-रौलमेल सड़क का सर्वेक्षण करने, तिमलागूंठ के कैलाश चंद्र ने तिमलागूंठ से सिल्योड़ी तक बनी सड़क का मुआवजा दिलाने, पूर्णानंद भट्ट ने रौलमेल के कोटा गांव में सिंचाई टैंक निर्मित करने, राजेंद्र प्रसाद ने गूम में खेतों के नंबर दुरुस्त करने, गागर में पेड़ों के निस्तारण, लड़ा में बिजली की समस्या का समाधान करने, रौलमेल में नैनखर्क-गोरीखेत पेयजल योजना ठीक करने संबंधी मांग उठाई।

इस मौके पर एसडीएम शिप्रा जोशी, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, बीडीओ डॉ. अमित ममगई, जल निगम के अधिशासी अभियंता बीके जोशी, डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चंपावत में एक भी फरियादी नहीं आया
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। चंपावत तहसील में एक भी फरियादी नहीं आया। तहसील दिवस के कार्यक्रम के लिए उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल सहित तमाम अधिकारी एक घंटे से अधिक वक्त तक तहसील परिसर में बैठे रहे लेकिन इस दौरान एक भी समस्या नहीं आई।
वहीं लोहाघाट में तहसीलदार अबरार अहमद की अध्यक्षता और राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह चौड़िया के संचालन में हुए तहसील दिवस में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने जीआईसी से लेकर ब्लाक कॉलोनी तक बंद पड़ी नालियां और स्क्रबर बंद होने से घरों में पानी घुसने की समस्या रखी।

टनकपुर में एसडीएम दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में बिजली, पानी, सिंचाई समेत 19 समस्याएं दर्ज हुई। छह समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में ज्ञानखेड़ा के बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी ने नलकूप 133 जीटी से सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, डांडा के हयात सिंह ने शौचालय निर्माण की धनराशि अब तक न मिलने, वृद्धावस्था पेंशन न मिलने, बुडम की पदमा देवी ने गांव में विद्युतीकरण के अधूरे छोड़े गए कार्य को जल्द पूरा कराने, पूर्व ग्राम प्रधान मोहन सिंह ने डांडा में जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तहसील दिवस में दर्ज समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे।


तहसील दिवस में छाए रहे सड़क के मुद्दे
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। तहसील दिवस में क्षेत्र की सड़कों के मुद्दे छाए रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने खिरमांडे सड़क का मामला प्रमुखता से रखा।
विधायक मीना गंगोला और तहसीलदार बिशन सिंह नेगी ने समस्याओं को सुना। विधायक गंगोला ने बताया कि गणाई-खिरमांडे सड़क के वन भूमि का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। इसकी स्वीकृत 15 जुलाई तक मिल जाएगी। ग्रामीणों ने गुनकीटान से गोदीगाड़ तक सड़क बनाने की मांग रखी। इस पर विधायक ने ग्राम वासियों का अनापत्ति प्रमाण पत्र बनाने को कहा।

उन्होंने अनापत्ति मिलने के एक महीने के अंदर विधायक निधि से कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने देवराड़ी पंत-बाशुकीनाग-काकड़ पानी सीमा सड़क का मामला भी उठाया। इस मौके पर गोकुल गंगोला, प्रधान मोहन जोशी, रविंद्र बनकोटी, जगदीश मेहता, जगजीवन प्रसाद, बलवीर सिंह, आरडी उपाध्याय, विनोद डसीला, कानूनगो रमेश गिरी गोस्वामी, केशव दत्त बचखेती, पटवारी डेविड मर्तोलिया समेत विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें