फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी नालियों और स्क्रबरों को न खोलने से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बरसात का सीजन आने के बावजूद लोनिवि की ओर से बंद पड़ी नालियों और स्क्रबरों को न खोलने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने जल्द बंद पड़े स्क्रबरों और नालियों को न खोलने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष भूपेेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि जीआईसी के ऊपर राइकोट बैंड से लेकर ब्लॉक कार्यालय की आवासीय कालोनी के बीच बने अधिकतर स्क्रबर और नालियां बंद पड़ी हैं जिससे बारिश के दौरान सारा गंदा पानी ब्लॉक कालोनी में घुस रहा है।
विगत वर्ष भी इसी प्रकार स्क्रबर बंद होने से सारा पानी आवासीय भवनों और कार्यालय में घुस गया था जिससे कर्मचारियों को अन्यत्र शरण लेने को मजबूर होना पड़ा था। जोशी का कहना है कि बंद पड़े स्क्रबरों और नालियों को खुलवाने के लिए लोनिवि के जेई से लेकर ईई तक सभी को बता दिया गया है लेकिन विभागीय अधिकारी कान में अंगुली डाले बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


भूपेंद्र ने चेतावनी दी है कि यदि लोनिवि जल्द लोगों की समस्या का समाधान नहीं करता तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस संबंध में लोनिवि के ईई बीसी पंत से संपर्क करने पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें