फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर स्टेशन के प्रशासनिक भवन का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। फायर स्टेशन लोहाघाट में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्थापना के 15 वर्षों बाद भी फायर स्टेशन टिनशेड में संचालित हो रहा है। इसके चलते फायर कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शासन ने प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 8.80 लाख रुपये मिलने के बाद प्रशासनिक भवन का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया कि लोहाघाट में 2004 में फायर स्टेशन की स्थापना हुई थी। 1994 में फायर ब्रिगेड की स्थापना के लिए 14 नाली 11 मुट्ठी भूमि थाना परिसर में उपलब्ध कराई गई थी। एफएसओ ने बताया कि शासन से प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं जिसमें पहली कि स्त के रूप में 8.80 लाख रुपये मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। उक्त धनराशि से एफएसओ कार्यालय, स्टोर, एमटी स्टोर, वॉचरूम का निर्माण किया जाएगा। जबकि अभी पक्के गैराज, आवासीय, अनावासीय भवन, भोजनालय आदि के निर्माण कार्य होने शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें