बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत कार्यालय परिसर के पांच पेड़ों की नीलामी से सरकार को पांच लाख पैंतालीस हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि सरकारी बोली करीब ढाई लाख रुपये तय थी। बोली में 44 ठेकेदारों ने पंजीकरण कराया था।
कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच नगर पंचायत परिसर के पांच पेड़ों की नीलामी हुई। नगर पंचायत के ईओ नोनी राम ने बताया कि पांचों पेड़ों की नीलामी को सरकारी बोली 252435 रुपये तय थी। नीलामी खटीमा वासी ठेकेदार मुनेंद्र कुमार के नाम पर 545000 रुपये में छूटी। नीलामी तय बोली से दोगुने से अधिक रेटों में हुई।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, टनकपुर के उपकोषागार नरोत्तम, कानूनगो गोविंद गिरि, वन निगम के भुवन चंद्र कांडपाल, पटवारी दिनेश चंद्र पांडेय के अलावा पुलिस कर्मी मौजूद थे।