फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों का चार दिनी प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जिले के वर्ग ख और ग अधिकारियों का चार दिनी गुड गर्वनेंस आधारित ऑन लाइन प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। भारत सरकार के कार्मिक प्रशिक्षण विभाग से निर्देशित और उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल की ओर से प्रायोजित प्रथम चरण के शिविर में जिले के 16 विभागों के 72 अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन


नियोजन प्रभारी कमल गहतोड़ी के संचालन में आयोजित प्रशिक्षण प्रभारी आईसीटी प्रवक्ता लता आर्या ने बताया कि प्रशिक्षण में 15 ऑनलाइन माड्यूल पूर्ण करने के तरीके बताए गए। वर्ग ख और ग के 72 अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रुप में भारत सरकार के डीओपीटी विभाग की ओर से तैयार माड्यूल पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में खुलकर गुड गर्वनेंश के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। प्रभारी प्राचार्य डॉ.अवनीश शर्मा ने सुसाशन को अपनी कार्यशैली में शामिल करने की अपील की। प्रशिक्षण के आयोजन में में डॉ. अरुण तलनियां, शिवराज तड़ागी, दीपक सोराड़ी, राजेश कुमार पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें