फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में एंगलिंग का छह दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बीएडीपी योजना के तहत विकासखंड में प्रायोजित और रियल एडवेंचर संस्था की ओर से आयोजित छह दिनी एंगलिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में सीमावर्ती गांवों के 16 युवक युवतियां प्रतिभाग कर रहे हैं। सोमवार को ब्लाक सभागार में बीडीओ महेश चंद्र परगांई ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर सीमांत क्षेत्र के युवक युवतियों को साहसिक कोर्सो के लिए मील का पत्थर साबित होगा। रियल एडवेंचर के निदेशक आशीष जोशी ने बताया कि उनकी संस्था जिले की एक मात्र संस्था है, जो जिले व राज्य में पिछले 19 वर्षों के अनुभव के साथ साहसिक खेलों, आपदा प्रबंधन के खोज एवं बचाव प्रशिक्षण करा रही है। यह प्रशिक्षण चंपावत जिले में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर रियल संस्था के प्रमुख पर्वतारोही धन सिंह बिष्ट, विनीत राय, ललित थ्वाल, सुनील जोशी, कपिल राय, दीपक राय, मोहन चंद्र जोशी के अलावा नारायण सिंह कार्की, नवीन आर्या मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि एडीओ एमडी भटट, जेई दिवाकर भट्ट, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें