फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बीती देर शाम बारिश के बाद जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली के खंभे गिरने के साथ ही बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गए जिससे क्षेत्र में करीब 18 घंटे पावर कट रहा। रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े बारह बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। बिजली नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बीते शनिवार देर शाम हुई बारिश के बाद करीब सात बजे बिजली गुल हो गई। देर रात बनबसा में एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति सुचारु हुई लेकिन फिर से रात पौने नौ बजे पावर कट हो गया जो रविवार देपहर बाद सुचारु हो पाया। यूपीसीएल के अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात लालकोठी और पंपापुर के निकट सानवानी के जंगल में विशालकाय पेड़ गिरने से 11 केवी का बिजली पोल टूट गया और करीब एक किलोमीटर दूरी तक बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

जेई ने बताया कि ऊर्जा निगम को करीब 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जल्द बिजली सुचारु करने के निर्देश दिए। बताया गया है कि विभाग ने क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली सुचारु कर दी है। ऊर्जा निगम कर्मी क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत और टूटे बिजली के खंभों को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। बिजली नहीं होने से रविवार सुबह लोगों को पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ा। लोगों ने हैंडपंपों से काम चलाया लेकिन नगर क्षेत्र में महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर बिजली आधारित कारोबार भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें