लोहाघाट (चंपावत)। नौ सूत्री मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को सौंपा। शिक्षकों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर 28 जून को प्रदेशव्यापी रैली में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश देव के नेतृत्व में शिक्षकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि समय रहते सरकार ने शिक्षकों की मांगें नहीं मानीं तो वे 28 जून को देहरादून में महारैली निकालकर विरोध जताएंगे। ज्ञापन देने वालों में राजू कुमार, दिवान सिंह पुजारी, जगदीश तड़ागी, पान सिंह अधिकारी, पुष्करनाथ, निर्मल कुमार, उमेश जोशी, धीरेंद्र करायत, सहदेव पुनेठा, राम प्रसाद, आनंद राम, दीपक महरा आदि शामिल थे।
ये हैं शिक्षकों की मांगें:
समग्र शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों को तय समय पर वेतन देने, राज्य में केंद्र के समान पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षक संवर्ग लागू करने, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालयों का एकीकरण, जूनियर शिक्षकों को पूर्व में जारी शासनादेश के अनुसार प्रस्ताव क्रम में विकल्प छूट देने, एसएसए के तहत संचालित जूनियर हाईस्कूल में प्राथमिक अध्यापक के पद सृजित करने, 30 से कम छात्र संख्या वाले हाईस्कूल का विलय नजदीकी इंटर कॉलेज में करने और जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराना।