लोहाघाट (चंपावत)। मानव उत्थान सेवा समिति 21 जून को चमदेवल शिव मंदिर प्रांगण में सत्संग करेगी। समिति के ललित मोहन पांडेय ने बताया कि सत्संग दोपहर तीन से छह बजे तक होगा।
इसमें योगाचार्य हरिचंद जी की ओर से योग का भी अभ्यास कराया जाएगा। श्रद्धालुओं से सत्संग में भाग लेने की अपील की गई है।