फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो श्रद्धालुओं को शारदा में डूबनेे से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जल पुलिस के जवान और स्थानीय युवक ने पीलीभीत जिले के दो श्रद्धालुओं को शारदा में डूबने से बचाया। पीलीभीत जिले के बीसलपुर के लुहिया गांव निवासी राजकुमार (23) पुत्र ओमकार और मनोज (15) पुत्र हरपाल मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए थे। पूर्णागिरि दर्शन के बाद दोनों बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए जाने से पहले यहां शारदा घाट में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आ गए।
विज्ञापन



उन्हें डूबता देख वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट में तैनात जल पुलिस के जवान रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान और स्थानीय तैराक सूरज शर्मा फौरन उन्हें बचाने नदी में कूद गए। उन्होंने घाट से करीब पचास मीटर दूर तक बह चुके इन दोनों को डूबने से बचा लिया। पुलिस कर्मी और स्थानीय तैराक के साहस की घाट में मौजूद लोगों ने प्रशंसा की। वहीं डूबने से बचे दोनों श्रद्धालुओं ने तैराकों को आभार जताया। बता दें कि इस बार अब तक शारदा में स्नान करने वाले करीब दस से अधिक लोगों को जल पुलिस कर्मी और स्थानीय तैराक सूरज शर्मा डूबने से बचा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें