फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवान सिंह की गाय बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के चामी चौमेल में पशु प्रदर्शनी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पशुपालक उन्नत प्रजाति की गाय, बकरियों को लाए थे। प्रदर्शनी में दिवान सिंह की 15 लीटर दूध देने वाली गाय चैंपियन रही। इस मौके पर अव्वल रहे पशुओं के स्वामियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



बुधवार को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.रजनीश पाठक ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने पशुओं के रखरखाव, उन्हें दिए जाने वाले पौष्टिक चारे और दवाइयों की जानकारी दी। प्रदर्शनी में क्रॉसब्रीड गाय प्रजाति में बबीता देवी की गाय को पहला, दिवान सिंह व मनीषा देवी की गाय को दूसरा, दान सिंह व जगदीश सिंह की गाय को तीसरा स्थान मिला। बदरी ग्रेडेड प्रजाति में माहेश्वरी देवी की गाय को पहला, हीरा देवी व निर्मला देवी की गाय को दूसरा और कमला देवी की गाय को तीसरा, भैंस प्रजाति में नारायण की भैंस को पहला, कलावती की भैंस को दूसरा और पार्वती व सीता के भैंस को तीसरा स्थान मिला। बकरी प्रजाति में प्रकाश सिंह की बकरी प्रथम, गंगा देवी की बकरी द्वितीय और रेखा व निर्मला की बकरी तीसरे स्थान में रही। ओवर आल चैंपियन दिवान सिंह की गाय रही। प्रगतिशील बकरी पालक के रूप में गंगा सिंह और निराश्रित महिला पशुपालक कलावती देवी को भी पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य दिवान सिंह, ग्राम प्रधान तनुजा महर, पूर्व प्रधान भवान सिंह, दान सिंह, अशोक सिंह, गोविंद सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद थे। निर्णायक डॉ.रोहित नौंगाई, डॉ.शिखाकृति नेगी, डॉ.राहुल जोशी थे। आयोजन में डॉ.एमएस मलिक, हिमांशु जोशी, कमल किशोर जोशी, त्रिलोक सिंह आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें