फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया है कि शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र चंपावत में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को छह माह का कंप्यूटर, टंकण व्यवसाय में प्रशिक्षण दिया जाना है। अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी तथा सामान्य अंग्रेजी विषयों की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से जिला सेवायोजन कार्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर 30 जून तक अपना नामांकन कराने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें