फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को किया नशे के खिलाफ जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़कर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया। महिला एसआई राधिका भंडारी ने ग्रामीण महिलाओं से बच्चों की दैनिक गतिविधियों और हरकतों पर नजर रखने को कहा।
विज्ञापन


एसपी डीएस गुंज्याल और सीओ बीसी पंत के निर्देश पर पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है। शनिवार शाम पुलिस ने चंदनी गांव में ग्रामीण महिलाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और बच्चों को नशे से दूर रखने में सार्थक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को युवा पीढ़ी को नशे से बचाने को स्वयं पर भी नशे के प्रति नियंत्रण रखने की अपील की गई।

पुलिस ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मौके पर करीब 35 महिलाऐं और 30 ग्रामीणों के अलावा कां विजय पाल सिंह, जगत सिंह, मनजीत सिंह के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें