फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिस्थितिकी संरक्षण से ही बचेगी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। योगदान युवा जन जागरण समिति की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज (वीवीएमआईसी) में ईको नेक्स्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। केंद्रीय विश्व पर्यावरण संस्थान ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. सुनीता झाला ने कहा कि आज के युवाओं को पारिस्थितिकी का संरक्षण करना चाहिए।
विज्ञापन


जब पारिस्थितकी का संरक्षण होगा तभी इंसान सुरक्षित रह सकता है। प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए उपयोगी सुझाव दिए। पारिस्थितिकी संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। एनके पुनेठा के संचालन में हुए कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक निधि जोशी, अल्मोड़ा के पंकज तिवारी, राजन जोशी, उत्तम मेहता, प्रकाश जोशी, सुरेश जोशी, शेखरानंद पाटनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें