चंपावत। चंपावत जिले के पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले ग्यारह छात्र-छात्राओं को रविवार को पुलिस लाइन में हुए सम्मान कार्यक्रम में एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और सही रणनीति से हर छात्र-छात्रा अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इस मौके पर पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक बीएस राणा, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, पाटी के थानाध्यक्ष दिवान सिंह जलाल, अनुराग सिंह, चंपा वर्मा, प्रकाश राणा, राजीव कुमार शर्मा, प्रकाश राणा, नारायण सिंह, भोपाल सिंह बोरा, भगवान राम, भगवत सिंह आदि थे।
पुलिस परिवार के ये छात्र-छात्राएं सम्मानित हुए:
हाईस्कूल: सागर सिंह जलाल, आदित्य वर्मा, प्रत्यक्षा गुंज्याल, सौम्या शर्मा, मयंक राणा, अवनीत सिंह, बबीता, प्रज्ञा सिंह और वीरेंद्र सिंह बोरा। इंटर: कमलेश बोरा और आरती।