लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट स्थित एलीट चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित योग शिविर में छात्र-छात्राओं को योग की विभिन्न विधाओं से रूबरू कराया गया। इस दौरान छात्रों ने करो योग रहो निरोग के नारे लगाए। विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व और इससे होने वाले फायदों की जानकारी दी। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में उतारने पर जोर दिया।
प्रबंधक ने बताया कि जल्द ही योग को विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया जाएगा। योग शिक्षक शेर सिंह अधिकारी ने भ्रामरी, कपालभाति अनुलोम-विलोम, वज्रासन, बटरफ्लाई, मयूरासन, शीर्षासन, शवासन, हलासन का अभ्यास कराया। शिविर के संचालन में किशोर खर्कवाल, पंकज गोस्वामी, किशोर जोशी, प्रियंका वर्मा, नवल किशोर जोशी, तुलसी गोस्वामी, कमला जोशी, हरीश कुमार, दीपा वर्मा पूजा वर्मा, चंद्र सामंत, नवल जोशी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।