फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन का आज से संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले के अंतिम दिनों में भी श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही का सिलसिला बना हुआ है। प्रशासन ने भले ही मेले की अवधि दो दिन और बढ़ा दी है लेकिन रेलवे की पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन सेवा शनिवार से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे अंतिम ट्रेन की टनकपुर से बरेली के लिए रवानगी के साथ ही पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन सेवा का संचालन बंद हो जाएगा। इधर मां के धाम में श्रद्धालुओं की आवक को देखते हुए प्रशासन ने मेला अवधि दो दिन और बढ़ाई है जिसके चलते मेले में आने वाले यात्रियों को 17 जून तक मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, सुरक्षा, चिकित्सा आदि सरकारी सुविधाएं मिलेंगी लेकिन 18 जून से मेला क्षेत्र से ये सभी सुविधाएं हटा ली जाएंगी। बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार शाम तक यानि 24 घंटे में करीब पंद्रह हजार से अधिक भक्त देवी मां के दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें