फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के खिलाफ भड़के ग्रामीण

Fri, 14 Jun 2019 11:23 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपते गुमदेश क्षेत्र के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजली पोल पर काम करते वक्त बुधवार रात को झुलसे बिजली ठेका कर्मी के इलाज में आर्थिक सहयोग देने में हीलाहवाली पर ऊर्जा निगम के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बिजली कर्मी को इलाज और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव और डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के नेतृत्व में गुमदेश क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल की बड़ी लापरवाही के कारण नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र कालेशन के पास बुधवार रात को ऊर्जा निगम का ठेका कर्मचारी दीपक अधिकारी (28) पुत्र दिनेश सिंह निवासी सनकाफल खीड़ी लोहाघाट बिजली की खामी दूर करते समय झुलस गया।

40 प्रतिशत से अधिक झुलसे दीपक के सिर, हाथ और पांव में गंभीर चोटें आई हैं। घायल बरेली के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 

ग्रामीणों ने कहा कि जब ऊर्जा निगम से फाल्ट दूर करने के लिए शट डाउन मांगा था तो करंट क्यों लगा। उन्होंने इसे बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बताया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से बिजली कर्मी के इलाज की पूरी रकम देने और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन


ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है। वहां गुमदेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन सिंह धौनी, तारा सिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, पुष्कर सिंह, जनार्दन जोशी, मोहन सिंह, महेंद्र कुमार, विक्रम सिंह अधिकारी, हीरा सिंह अधिकारी, जय दत्त जोशी, जगदीश जोशी, मोहन सिंह सामंत, दीपक सिंह, हरीश सिंह, तेज सिंह, दीवान सिंह, लक्ष्मी देवी आदि थे। 

ऊर्जा निगमे के खिलाफ तहरीर दी 
लोहाघाट (चंपावत)। पोल पर काम करते वक्त दुर्घटना के शिकार हुए ठेके के बिजली कर्मी दीपक सिंह अधिकारी के परिजनों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों ने राजस्व पुलिस क्षेत्र मंगोली में ऊर्जा निगम के एक कर्मी को लापरवाही का आरोपी बताते हुए तहरीर दी है। राजस्व उप निरीक्षक राकेश फर्त्याल ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बिजली कर्मी के झुलसने के मामले की जांच के लिए हल्द्वानी स्थित विद्युत निरीक्षक को पत्र भेजा गया है। साथ ही कर्मी को इलाज के लिए 13 जून को 25 हजार रुपये और 14 जून को चार लाख रुपये उनके परिजनों के बैंक खाते में डाले गए हैं। विभाग कर्मचारी के इलाज में पूरी मदद कर रहा है। 
विज्ञापन

विकास भारती, उप खंड अभियंता, ऊर्जा निगम, चंपावत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें