चंपावत। यहां से 39 किमी दूर चल्थी में देवभूमि क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में बेलखेत ने छतकोट की टीम को हराया। बेलखेत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 111 रन बनाए। जवाब में छतकोट की टीम 90 रन पर सिमट गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि चंपावत नगर पालिका के सभासद नंदन सिंह तड़ागी और रमेश भंडारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का आगाज किया।
आयोजक कमेटी के सदस्य मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। आयोजन में बिशन सिंह नयाल, बालम सिंह, सुंदर सिंह, रोहित, देवकी देवी, रघुवर सिंह, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।