फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के आश्वासन पर माने अस्पताल कर्मी, काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं होने पर 10 जून से कार्य बहिष्कार कर रहे डॉक्टर और अन्य कर्मी बृहस्पतिवार को काम पर वापस आ गए। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके जोशी और एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने पहली जुलाई को बकाया वेतन देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

साथ ही आयकर से संबंधित गड़बड़ी के निस्तारण के अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह को निर्देश दिए है। प्रभारी सीएमओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वेतन आहरण में देरी की वजह जानने के लिए पत्रावली का सत्यापन भी किया। साथ ही इस रिपोर्ट को स्वास्थ्य महानिदेशक को भी भेजा गया।
कर्मियों के वेतन से टीडीएस कटने के बावजूद आयकर विभाग में समय पर ऑनलाइन जमा नहीं करने का खामियाजा सीएचसी के 49 डॉक्टर और अन्य कर्मी भुगत रहे हैं। अप्रैल से वेतन नहीं मिलने से नाराज अस्पताल कर्मी 10 जून से दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को प्रभारी सीएमओ डॉ. जोशी ने अस्पताल के कर्मियों से वार्ता कर उनके वेतन को जल्द देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमओ डॉ. जोशी ने अस्पताल के एमएस और संबंधित पटल के लिपिक को टीडीएस के 361600 रुपये के जुर्माने का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर 1 जुलाई तक उन्हें वेतन न मिला तो वे फिर से आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान डॉ. जितेंद्र जोशी, डॉ. रवींद्र बोहरा, डॉ. सोनाली मंडल, डॉ. चित्रलेखा, फार्मेसिस्ट मुकुल राय, किरन जोशी, दिनेश कुमार, एलडी जोशी, विमला कोहली, संतोष चंद, संजय दताल, बबीता बिष्ट, प्रमोद, संदीप वर्मा, बहादुर सिंह, दीपक सिंह, सोमपाल, प्रेम राम, अशोक कुमार, सचिन कुमार, शैलेश पांडेय, बसंती बिष्ट, कलावती, बबीता महर आदि मौजूद थे।

ये था मामला
लोहाघाट अस्पताल के कर्मियों के वेतन से टीडीएस (कर कटौती प्रमाण पत्र) कटने के बावजूद आयकर विभाग में समय पर ऑनलाइन जमा नहीं हुआ। इसके चलते आयकर विभाग ने अस्पताल के आहरण-वितरण पर रोक लगाते हुए 361600 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी के चलते अस्पताल के कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें