फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलते बिजली तार बने खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित जोशी कॉलोनी में झूलते बिजली तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। लोगों ने कई बार ऊर्जा निगम से तारों को ऊंचा करने को लेकर गुहार लगाई लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। वार्ड संख्या एक के निवासियों ने जल्द बिजली तारों को ऊंचा नहीं किए जाने पर प्रशासन और ऊर्जा निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित जोशी कॉलोनी में बिजली तार काफी नीचे झूल रहे हैं जिससे खतरा बना हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने यूपीसीएल को पत्र भेज वार्ड संख्या एक की जोशी कॉलोनी में लटकते बिजली तारों को जल्द ऊंचा करने की मांग की है। वार्ड एक के सभासद पंकज भट्ट, जोशी कालोनी निवासी राजवीर जोशी, उमेश जोशी, हरीश जोशी, प्रयागदत्त जोशी, गिरीश जोशी आदि ने जल्द बिजली के झूलते तारों को ऊंचा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें