फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारहमासी सड़क निर्माण के चलते लग रहे जाम से यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी रही हैं। लोगों ने जाम के चलते हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है। बुधवार सुबह नौ बजे घाट के पास सड़क कटिंग के दौरान डेढ़ घंटे से अधिक देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम के चलते लोहाघाट, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी और जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई जिससे सैकड़ों यात्री जाम में फंसे रहे। लोगों ने कार्य के दौरान 20 मिनट बाद सड़क खोलकर जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें