लोहाघाट (चंपावत)। डॉ. लीलाधर भट्ट विद्या मंदिर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।
इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एलएस लमगड़िया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुमाऊंनी, गढ़वाली और नेपाली गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी।
प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पंत ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के कुमाऊं संभाग निरीक्षक जगदीश चंद्र पांडेय, ईश्वरी दत्त जोशी ने विद्या भारती की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहां घनश्याम पचौली, प्रबंधक नवीन बोहरा, राजू गड़कोटी, तुलसी प्रसाद ओली, सीएल वर्मा, कमल माहरा, नरेश चंद्र, दीपक सिंह, मंजू सेलिया, निशा भट्ट, नारायण सिंह, अखिल मोहन, नवीन चंद्र, वैशाली आदि मौजूद रहे।