फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सा शिविर में 155 ऑपरेशन हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में चल रहे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में भारी भीड़ उमड़ रही है। पहले तीन दिनों में 155 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। अस्पताल प्रभारी स्वामी एकदेवानंद महाराज ने बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर 13 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

नौ जून से शुरू हुए नेत्र चिकित्सा शिविर में कोलकाता के प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्यामापद विश्वास, डॉ. जयदीप भट्टाचार्य, डॉ. कौशिक बासु ने 400 रोगियों का नेत्र परीक्षण किया जिनमें से अभी तक 155 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए हैं। बताया गया कि अस्पताल में 14 जून से निशुल्क न्यूरोलॉजी चिकित्सा शिविर भी लगेगा। लखनऊ के डॉ. पीयूष मित्तल रोगियों का परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें