फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए पंद्रह जून से आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा-आमबाग संपर्क मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 15 जून से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के एलान पर प्रशासन ने 15 जून तक का समय मांगा था, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सड़क बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, ग्राम प्रधान नीतू गोस्वामी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, शिवराज चंद, राजेंद्र खर्कवाल, तेजप्रकाश जोशी, हरीश खर्कवाल ने कहा है कि वर्ष 2015-16 में तत्कालीन एसडीएम ने ज्ञानखेड़ा में तपन गड़कोटी के घर से जंगल किनारे आमबाग तक सड़क निर्माण के लिए बेड मैटेरियल डलवाया था, लेकिन इसके बाद से निर्माण कार्य अधर में लटका है।

उन्होंने कहा कि सड़क के लिए लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया गया था, जिस पर प्रशासन ने 15 जून तक का समय मांगा था, लेकिन अब भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। सड़क नहीं बनने से बरसात में लोगों का इस सड़क पर चलना दूभर बना रहेगा। उनका कहना है कि भले ही निर्माण बरसात बाद हो, लेकिन बेड मैटेरियल डलवाकर सड़क को बरसात में चलने लायक बना दिया जाए। उन्होंने आगाह किया है कि ग्रामीणों की मांग पर अमल नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें