फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगेगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चंपावत जिला अस्पताल में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर लगेगा। मुख्य चिकित्साधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आरके जोशी रक्तदान शिविर को कामयाब बनाने के लिए जुटे हैं। उनकी ओर से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नवयुवकों, छात्रों और आम लोगों के अलावा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. जोशी ने लोगों को रक्तदान के संबंध में फैली भ्रांति के अलावा खून देने से होने वाले फायदों की भी जानकारी दी। जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तीसरी बार रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। हर रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें