फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने से आवाजाही में दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे निर्माण सामग्री एकत्र होने से कई जगह सड़कें काफी संकरी हो गईं। इसके चलते ऐसी जगहों पर आवाजाही खतरनाक बन रही है।
विज्ञापन


इसके बावजूद इन सामग्रियों को एकत्र करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। उनके द्वारा सड़कों के किनारे निर्माण सामग्री ईंट, रोड़ी, रेत, सरिया आदि एकत्र किए जाने से हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

राम सिंह, श्याम सिंह, सुरेश प्रसाद, घनश्याम जोशी, राम दत्त आदि का कहना है कि ट्रेजरी मार्ग, डिग्री कॉलेज मार्ग, शीतला माता मंदिर आदि स्थानों में कुछ लोग भवन निर्माण सामग्री को सड़क पर एकत्र कर रहे हैं। इससे सड़कें काफी संकरी हो गई हैं।
विज्ञापन


आए दिन वाहन चालक इन निर्माण सामग्री में रपटकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोगों ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहसीलदार अबरार अहमद का कहना है कि सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सूची तैयार करने के राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें