टनकपुर (चंपावत)। एबीसी अल्मा मैटर स्कूल का पंद्रह दिवसीय समर कैंप संपन्न हो गया। कैंप में 36 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिन्हें कराटे, योग, नृत्य, पेंटिंग, सिलाई-कढ़ाई, मुखौटा बनाना, क्राफ्ट, मेहंदी लगाना, रंगोली बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
कराटे कोच पूजा निषाद ने बच्चों को कराटे के अलावा नृत्य और योग का अभ्यास कराया। विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह महर ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में विद्यालय में समर कैंप का आयोजित कर बच्चों में विभिनन शैक्षिक क्रियाकलापों में अभिरुचि पैदा करना था। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी तड़ागी, चंद्रा जयमाल, सविता बोहरा, रजनी, चारू सयाल, हेमा खर्कवाल, प्रियंका पंत, वंदना, डिंपल बोरा, किरन जोशी, रश्मि शर्मा, गिरीश पंत, कपिल कपूर आदि मौजूद थे।