फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर से देहरादून और दिल्ली रेलवे की रात्रि सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बरेली में शुक्रवार को हुई पूर्वोत्तर रेलवे की बैठक में रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य हेमेंद्र सिह रावत ने रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली इज्जतनगर में हुई बैठक में रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्यों से रेलवे प्रशासन ने रेलवे की कार्य प्रणाली में सुधार लाने को सुझाव मांगे थे। बनबसा के बमनपुरी निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य हेमेंद्र सिह ने रेलवे मंडल वाणिज्य प्रबंधक को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते टनकपुर से देहरादून एवं टनकपुर से दिल्ली के लिए रात्रि ट्रेन सेवा शुरू करने, सैनिकों के लिए टनकपुर से जम्मू को जोड़ने को नई रेलवे सेवा का शुभारंभ करने, रेलवे की 14314 ट्रेन संख्या को टनकपुर से शुरू करने, शीघ्र बनबसा में पेयजल की व्यवस्था करने, टनकपुर से खटीमा होते हुए किच्छा, रुद्रपुर नई रेल लाइन का निर्माण करने और बनबसा में पुलिया संख्या सी 29 के पास (पेट्रोल पंप के निकट एनएच से देशीफार्म संपर्क मार्ग) सड़क का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें