चंपावत। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंपावत जिले में बोर्ड परीक्षा में अव्वल आए मेधावी छात्र-छात्राओं को 11 को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा। स्वत्थान एवं लडवाल फाउंडेशन की ओर से जिला पंचायत के निकट सी हॉक में सुबह साढ़े नौ बजे से मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह के संयोजक नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इन मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित
चंपावत। मेधावी सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट में जीआईसी अमोड़ी के हीराबल्लभ, विद्यामंदिर लोहाघाट की कीर्तिका जोशी, मार्डन कॉलेज के हिमांशु ओली, विद्यामंदिर चंपावत के हिमांशु गहतोड़ी, रोहित जोशी, विभा गौतम, विद्यामंदिर लोहाघाट की संध्या बगौली और गोपाल सिंह, हाईस्कूल में विद्यामंदिर चंपावत के हरीश सिंह, लोहाघाट के अनीष यादव, अंकित भट्ट, टनकपुर के साहिल सिंह, माडर्न कॉलेज के अशरफ अंसारी और लोहाघाट के अमित पांडेय को सम्मानित किया जाएगा।
इन प्रधानाचार्यों को भी किया जाएगा सम्मानित
चंपावत। बोर्ड परीक्षा में अच्छा परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों में शामिल जीआईसी अमोड़ी के प्रधानाचार्य आत्माराम त्यागी, विवेकानंद विद्यामंदिर चंपावत के प्रधानाचार्य डॉ. मदन पाल, लोहाघाट के जगदीश पांडेय, टनकपुर के राकेश चंद्र पांडेय और माडर्न इंटर कॉलेज की ममता पांडेय को भी समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।