लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद देहरादून की ओर से आयोजित पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा परीक्षा में श्री मां वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के छात्रों के प्रदेश में टॉप टेन की सूची में आने पर बाबा नीब करौरी (बीएनके) अस्पताल लोहाघाट के संस्थापक लक्ष्मण लाल वर्मा ने अपनी ओर से महाविद्यालय को कंप्यूटर प्रदान किया है।
इस परीक्षा में पूर्व मध्यमा परीक्षा में शुभम पांडेय ने प्रदेश में दूसरा स्थान, उत्तर मध्यमा में ब्रजेश जोशी ने प्रदेश में छठा, अखिलेश जोशी और भूपेश तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी, आचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी, हरीश पांडेय, गोपाल पंतोला, प्रकाश जोशी, ललित जोशी आदि ने विद्यालय के लिए कंप्यूटर प्रदान करने पर वर्मा का आभार जताया। ब्यूरो