फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट का दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने पूर्णागिरि धाम को शीघ्र ट्रस्ट बनाने जाने की मांग की है। उनका कहना है कि देश के अन्य धामों की तर्ज पर मां पूर्णागिरि धाम को भी ट्रस्ट बनाए जाने से पुजारियों, तीर्थ यात्रियों और सरकार को भी लाभ होगा।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में शीघ्र ही राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि श्रीपूर्णागिरि धाम मंदिर की आय का संपूर्ण लाभ केवल कुछ परिवारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। ट्रस्ट बनने सेे इससे अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पुजारियों के लिए आजीवन पेंशन की सुविधा तय की जानी चाहिए। समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद ने मां पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाए जाने का विरोध जताने वालों से फिर से जनहित, मंदिर हित, धर्म हित, पुजारी हित, सरकार हित एवं यात्री हित में अपना फैसला बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें