चंपावत। जिला मुख्यालय से 31 किमी दूर गुरु गोरखनाथ धाम में जल्द पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। जल संस्थान जल्द ही गुरु गोरखनाथ धाम में ट्रायल बोर करेगा। इसके लिए जिलाधिकारी से भी जल संस्थान को मंजूरी मिल गई है।
ट्यूबवेल योजना के लिए जल संस्थान ने अनुमानित 30 लाख का प्रस्ताव भी तैयार किया है। जल संस्थान ने ट्यूबवेल खोलने खोदने के लिए निरीक्षण कर लिया है। ट्रायल बोर में पानी निकलने के बाद ही जल संस्थान आगे की कार्रवाई शुरू करेगा। ट्रायल बोर के लिए जल संस्थान को 5 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि भी मिल चुकी है। गुरु गोरखनाथ धाम में ट्यूबवेल खोदने के बाद पानी की समस्या दूर हो जाएगा। धाम में पीने का पानी नहीं होने से दूरदराज से दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंदिर में पानी एकत्रित करने के लिए बरसाती टैंक बनाएं गए हैं। इन टैंकों में गर्मी के दौरान पानी सूख जाता है।
कोट
गरु गोरखनाथ में ट्यूबवेल बनाने के लिए मंजूरी मिली है। जल्द ही गुरु गोरखनाथ में ट्रायल बोर किया जाएगा। इसके लिए लगभग 30 लाख की मंजूरी मिली है। किशोर पंत, जेई, जल संस्थान चंपावत।