चंपावत। वन अग्नि सुरक्षा के तहत छात्र-छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। वन अग्नि सुरक्षा की टीम देहरादून से चंपावत पहुंची है। डीएफओ केएस बिष्ट ने टीम को हरी झंडी दिखाकर राजकीय इंटर कॉलेज धौन और अमोड़ी के लिए रवाना किया। टीम ने धौन और अमोड़ी इंटर कॉलेज मेें छात्र-छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूक किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को वनों की सुरक्षा, आग को बुझाने के तरीके, वनों में आग से होने वाले नुकसान को बचाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर रेंजर कैलाश तिवारी, फारेंस्टर चतुर सिंह, घनश्याम जोशी और राजेंद्र कुमार ने सहयोग किया।