फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी ने एसपी को किया सम्मानित

Tue, 04 Jun 2019 11:15 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशे के खिलाफ मुहिम चलाने के अलावा भांग की खेती को हतोत्साहित करने में चंपावत जिले की पुलिस के योगदान को मान्यता मिली है। इसके लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चंपावत के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। चंपावत जिले में बीते एक साल में एनसीबी ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर 34.769 हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई भांग की खेती को नष्ट कराया है। 
विज्ञापन


एनसीबी के उत्तरी क्षेत्र के उप महानिदेशक (डीडीजी) संजय कुमार झा ने बताया कि चंपावत और लोहाघाट तहसील में पुलिस ने भांग की खेती को नष्ट करने में शानदार योगदान दिया है। भांग की खेती को नष्ट करने के साथ ही लोगों को भांग की खेती न करने देने के लिए चंपावत पुलिस ने ग्रामीण स्तर पर लोगों के अलावा छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया है। एसपी ने कहा कि नशा न केवल जेब पर मार करता है बल्कि परिवार के कलह के साथ समाज में अपराध को भी बढ़ाता है। इसलिए भांग की खेती पर रोक के अलावा अन्य नशों के खिलाफ अभियान चलाना पुलिस की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें