फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पूर्व बंद पड़े नाले की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बरसात से पूर्व क्षेत्र के बंद पड़े (चौक) नालों को खोलने को लेकर नगर पंचायत ने अभियान शुरू किया है। पिछले तीन दिनों से वार्ड संख्या एक और दो के मध्य बने नाले की जेसीबी की मदद से सफाई की जा रही है। बरसात में नाले के बंद होने से बरसाती पानी ओवरफ्लो होकर बनबसा बाजार में पहुंच जाता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक और दो के वार्ड सदस्य क्रमश: पंकज भट्ट और शकील अहमद मंसूरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल के समक्ष बरसात से पूर्व बंद पड़े नाले की सफाई की मांग की थी। बताया गया कि पिछले कई वर्षों से इस नाले की विधिवत सफाई नहीं हुई थी। इससे बरसात में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर बनबसा बाजार में पहुंच जाता था।
नगरपंचायत अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव और आदर्श आचार संहिता के चलते नाले की सफाई में विलंब हुआ है। उन्होंने बताया कि अन्य वार्डों के नालों की भी सफाई पर्यावरण मित्रों द्वारा की जा रही है। नाले की सफाई नगर पंचायत प्रशासन स्वयं अपने सामने करा रहा है। उधर नगर पंचायत वासियों ने नगर पंचायत की पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के ईओ नोनीराम ने बताया कि नगर क्षेत्र को साफ सुथरा रखने और पूर्ण विकसित करने को नगरपंचायत अध्यक्ष ने शासन से आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें