चंपावत। महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन राज्यमंत्री रेखा आर्या रविवार को पूर्णागिरि धाम के दर्शन करेंगी। उनके प्रमुख निजी सचिव एलएस नेगी ने बताया कि राज्यमंत्री रविवार को सुबह छह बजे एनएचपीसी गेस्ट हाउस बनबसा से प्रस्थान कर आठ बजे मां पूर्णागिरि मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी।
दस बजे पूर्णागिरि धाम से प्रस्थान कर 12 बजे एनएचपीसी गेस्ट हाउस बनबसा पहुंचेंगी और अल्प विश्राम के बाद पांच बजे एनएचपीसी बनबसा से हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगी और 3 जून को देहरादून पहुंचेंगी।