चंपावत। लधियाघाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरही के श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह जारी है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
कथावाचक आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने महारास की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब भगवान श्री कृष्ण को यह मालूम होता है कि मथुरा के अत्याचारी राजा कंस ने उनके माता-पिता वासुदेव एवं देवकी को कारागार में बंद कर रखा है तो वह मथुरा जाते हैं। कंस का वध करके वहां फैले अत्याचार को समाप्त करते हैं। इस दौरान छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। ब्यूरो