लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। जीआईसी बापरू और जीआईसी पाटी में रविवार को प्रतिभा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार गड़कोटी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रतिभा दिवस का महत्व बताया गया। भाषण प्रतियोगिता में ज्योति खड़ायत, करन सिंह बेाहरा, सुलेख में कमल बिष्ट, काजल महर, चित्रकला में अनुज फर्त्याल, अग्रजा, एकल गायन में मनीष कुमार, मोहित कुमार, एकल नृत्य में रोहित कुमार, अनिल कुमार, 100 मीटर दौड़ में काजल, तनुजा पहले दो स्थानों पर रहे। आयोजन में मोनिका सिंह, सावित्री बोहरा, नरेंद्र राम, भरत कुमार आदि ने सहयोग किया।
उधर जीआईसी पाटी में प्रतिभा दिवस के मौके पर योगाभ्यास कराया गया। प्रधानाचार्य उदय प्रताप मिश्रा की अध्यक्षता और सतीश जोशी के संचालन में छात्र-छात्राओं को ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति आदि का अभ्याल कराया गया। प्रदीप जोशी, गोकुलानंद भट्ट, राजेंद्र कुमार ने शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। वहां धीरज पंत, रामसेवक शर्मा, चेतराम, प्रताप सिंह कुल्याल, खीमानंद गहतोड़ी, भुवन जोशी, सूरज पाटनी, कल्पना गहतोड़ी आदि थे।